केजरीवाल पर किसने किया हमला, AAP के दावे से सियासत हुई गर्म, BJP बोली- यह जनता का विरोध

Kejriwal
ANI
अंकित सिंह । Oct 26 2024 12:14PM

आप नेता मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया पर कहा कि अरविंद केजरीवाल पर हमला बेहद निंदनीय और चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने अपने गुंडों के जरिए यह हमला करवाया है।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में एक रैली के दौरान कथित तौर पर हमला किया गया। आप ने आरोप लगाया कि यह हमला भाजपा ने अपने गुंडों के जरिए करवाया है। पार्टी ने पुलिस पर भी आरोप लगाया और कहा कि दिल्ली पुलिस ने भाजपा के गुंडों को नहीं रोका। आप नेता मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया पर कहा कि अरविंद केजरीवाल पर हमला बेहद निंदनीय और चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने अपने गुंडों के जरिए यह हमला करवाया है।

इसे भी पढ़ें: 'केजरीवाल की जहरीली राजनीति ने दिल्ली के हवा-पानी को बनाया जहरीला', BJP का AAP पर निशाना

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने देखा है कि बीजेपी की गंदी राजनीति किस हद तक गिर सकती है। उन्होंने कहा, "अरविंद केजरीवाल पर विकासपुरी पदयात्रा के दौरान बीजेपी के गुंडों ने हमला किया। बीजेपी जानती है कि वह चुनावों में आप और अरविंद केजरीवाल को नहीं हरा सकती, इसलिए वे ऐसी गंदी राजनीति पर उतर आए हैं और अरविंद केजरीवाल को मारना चाहते हैं।" उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अगर केजरीवाल को कुछ होता है तो भाजपा इसकी जिम्मेदार होगी।

वहीं, सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल विकासपुरी इलाके में पदयात्रा कर रहे थे और वहां लोगों से मिल रहे थे। मुझे लगता है कि अरविंद केजरीवाल को लोगों से मिल रहा प्यार और आशीर्वाद भाजपा पचा नहीं पा रही है। आज भाजपा से जुड़े लोगों ने अरविंद केजरीवाल पर हमला करने की कोशिश की है। पहले भी अरविंद केजरीवाल को चोट पहुंचाने की कोशिश की गई है। जब वह जेल में थे, तो उनका इंसुलिन बंद कर दिया गया था, उनकी हत्या की कोशिश की गई थी। 

इसे भी पढ़ें: भगवान हमारे साथ है, कारवां दिन प्रतिदिन बढ़ रहा, पीएम मोदी को मांगनी चाहिए माफी, सत्येंद्र जैन के बेल पर कुछ इस अंदाज में AAP नेताओं ने दिया रिएक्शन

भाजपा का इनकार

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस दावे का खंडन करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल पर कहीं भी कोई हमला नहीं हुआ है, क्योंकि यह जनता का विरोध है जो चुनाव प्रचार शुरू होने के बाद से धीरे-धीरे बढ़ रहा है। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी और उनके विधायक भारी सत्ता विरोधी लहर से घिरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि शहर की खस्ता हालत के साथ-साथ "आप" विधायकों और पार्षदों के भ्रष्टाचार से परेशान दिल्लीवासी अब सड़कों पर उतरकर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। दूसरी ओर दिल्ली पुलिस ने इस दावे का खंडन किया और कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कोई हमला नहीं हुआ है, उन पर कुछ नहीं फेंका गया है और न ही उनके साथ कोई मारपीट हुई है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़