China ने जब रुकवा दी रतन टाटा की शादी, एक इंटरव्यू में खुद बताया था कारण

Ratan Tata
ANI
अभिनय आकाश । Oct 10 2024 4:34PM

आज बात बिजनेसमैन रतन टाटा की नहीं एक इंसान रतन टाटा की करेंगे। उनकी जिंदगी के निजी किस्सों को आपको बताते हैं, जिसका असर उनकी पेशेवर जिंदगी पर भी पड़ा। न जाने कितने लाखों-करोड़ो लोग हैं जो कभी रतन टाटा से नहीं मिले। लेकिन उनकी जीवन पर रतन टाटा ने प्रभाव जरूर डाला है।

एक शख्स जिसने जिंदगी भर सिर्फ बिजनेस किया और कुछ नहीं। फैसले लेता गया और फिर उसे अपनी जिद, जूनून और लगन से सही साबित करता गया। रतन टाटा ये नाम सुनते ही दिमाग में एक महान उद्योगपति की छवि उभर आती है। लेकिन उनकी शख्सियत को एक सफल उद्योगपति तक ही सीमित नहीं किया जा सकता। उनसे नई पीढ़ी बहुत कुछ सीख भी सकती है। वो सिखाते हैं कि व्यापार में मुनाफे के साथ-साथ सम्मान कैसे कमाया जाता है और सबकुछ व्यापार ही नहीं होता। विरासत को समेटने की लगन कैसी होती है। आत्मसम्मान और पूर्वजों की प्रतिष्ठा को बचा पाना कितना जरूरी है। लेकिन आज बात बिजनेसमैन रतन टाटा की नहीं एक इंसान रतन टाटा की करेंगे। उनकी जिंदगी के निजी किस्सों को आपको बताते हैं, जिसका असर उनकी पेशेवर जिंदगी पर भी पड़ा। न जाने कितने लाखों-करोड़ो लोग हैं जो कभी रतन टाटा से नहीं मिले। लेकिन उनकी जीवन पर रतन टाटा ने प्रभाव जरूर डाला है। 

इसे भी पढ़ें: Taj Hotel में जब हो रही थी गोलीबारी, अचानक पहुंच गए रतन टाटा, कहा- मेरी पूरी प्रॉपर्टी बम से...

रतन टाटा  ने कभी शादी नहीं की और उन्होंने हमेशा काम को सर्वोपरि रखा। लेकिन ऐसा नहीं है कि वो शादी नहीं करने वाले थे या उनको कभी प्यार नहीं हुआ। रतन टाटा की अपनी एक लव स्टोरी है। लेकिन आपको सुनकर ये हैरानी भी होगी कि उनकी शादी होने भी वाली थी। लेकिन चीन की वजह से शादी नहीं हो पाई। अब आप कह रहे होंगे की रतन टाटा की शादी में चीन कहां से आ गया? कमबख्त, हर जगह घुसा चला आता है। दरअसल, सीएनएन इंटरनेशनल को दिए एक इंटरव्यू में रतन टाटा ने खुद इसका खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि अमेरिका में पढ़ाई के दौरान उन्हें एक लड़की से प्यार हुआ था। दोनों का रिश्ता काफी मैच्योर था और दोनों शादी के लिए तैयार भी हो गए थे। लेकिन लड़की भारत नहीं आना चाहती थी। उसी दौरान भारत और चीन के बीच में जंग छिड़ गई थी। उस समय के हालात देखकर रतन टाटा की गर्लफ्रेंड को बहुत डर लगने लगा। 

इसे भी पढ़ें: रतन टाटा के निधन पर मनमोहन सिंह ने लिख दिया TATA संस को पत्र, आडवाणी ने श्रद्धांजलि देते हुए कह दी बड़ी बात

उधर भारत में रतन की दादी की तबीयत भी खराब हो गई थी। जिसकी वजह से उन्हें तुरंत भारत लौटना पड़ा। रतन टाटा तो भारत आ गए लेकिन उनकी प्रेमिका उनके साथ नहीं आईं। कुछ दिनों के बाद उन्होंने अमेरिका में ही किसी और से शादी कर ली। उस इंटरव्यू में रतन ने कबूल किया था कि चार बार उनकी शादी बस होते होते रह गई थी। रतन टाटा ने शादी, बच्चों और जिंदगी के खालीपन का जिक्र एक बार एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल से भी किया था। सिमी ग्रेवाल ने रतन टाटा से पूछा था कि उन्होंने कभी शादी क्यों नहीं की? जवाब में रतन टाटा ने कहा था कि बहुत सारी चीजें हुईं, जिन्होंने मुझे शादी करने से रोक दिया। टाइमिंग सही नहीं रही और फिर काम में इतना मशगूल हो गया कि टाइम ही नहीं रहा। मैं कई बार शादी करने के नजदीक पहुंचा, पर बात नहीं बनी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़