West Bengal: बांकुड़ा में फैक्ट्री में विस्फोट, आठ लोग घायल

explosion
प्रतिरूप फोटो
Prabhasakshi

घटना में आठ लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कम से कम दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हालांकि, उनकी हालत स्थिर है।

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले में शनिवार शाम एक फैक्ट्री में विस्फोट होने से आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बारजोरा में स्पंज आयरन बनाने वाली फैक्ट्री में शाम करीब साढ़े सात बजे बिजली के ट्रांसफार्मर में विस्फोट हुआ।

उसने बताया कि घटना में आठ लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कम से कम दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हालांकि, उनकी हालत स्थिर है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़