Weather today: आज ऐसा रहेगा मौसम, दिल्ली में तापमान हुआ 40 के पार, राजस्थान में लू की स्थिति

summer
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
रितिका कमठान । Apr 16 2025 10:11AM

मौसम विभाग के चेतावनी के अनुसार 18 अप्रैल तक राजस्थान में लू की स्थिति बनी रह सकती है। कई हिस्सों में गंभीर लू को स्थिति रह सकती है। पूर्वी राजस्थान में भी यही आलम रहने वाला है। केरल और माहे, तमिलनाडु पुडुचेरी और कराईकल, तटीय कर्नाटक, गुजरात में मौसम आद्रता के साथ गर्मी बनी रहेगी।

अप्रैल में उत्तर भारत का मौसम फिर से करवट बदलने वाला है। बीते दिनों हुई बारिश के बाद अब मौसम में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि मौसम जल्द ही करवट लेगा। मौसम विभाग में 16 अप्रैल के लिए हीट वेव की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के चेतावनी के अनुसार 18 अप्रैल तक राजस्थान में लू की स्थिति बनी रह सकती है। कई हिस्सों में गंभीर लू को स्थिति रह सकती है। पूर्वी राजस्थान में भी यही आलम रहने वाला है। केरल और माहे, तमिलनाडु पुडुचेरी और कराईकल, तटीय कर्नाटक, गुजरात में मौसम आद्रता के साथ गर्मी बनी रहेगी। वहीं पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी मध्यप्रदेश में 17 अप्रैल तक रातें गर्म हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी पांच दिनों में पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में आंधी, बिजली और तेज हवाएं चलेंगी। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

दिल्ली में ऐसा होगा हाल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 16 अप्रैल को मौसम साफ रहने वाला है। दिल्ली में शाम या रात तक आंशिक रूप से बदल छा सकते है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़