पंजाब में विहिप के नेता की हत्या के लिए हथियार की आपूर्ति करने वाला गिरफ्तार: दिल्ली पुलिस

Delhi Police
ANI

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पी. एस. कुशवाह ने कहा, कुमार ने विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की नांगल इकाई के अध्यक्ष विकास प्रभाकर की हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार मध्य प्रदेश से खरीदे थे।

दिल्ली पुलिस ने पंजाब में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की नांगल इकाई के अध्यक्ष की हत्या के मामले में वांछित 22 वर्षीय हथियार आपूर्तिकर्ता को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने एक बयान में कहा कि विशेष प्रकोष्ठ और राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के संयुक्त अभियान में लुधियाना के निवासी धरमिंदर कुमार को गिरफ्तार किया गया।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पी. एस. कुशवाह ने कहा, कुमार ने विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की नांगल इकाई के अध्यक्ष विकास प्रभाकर की हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार मध्य प्रदेश से खरीदे थे।

उन्होंने कहा, 13 अप्रैल को प्रभाकर की पंजाब के नांगल में उनकी दुकान पर अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। अधिकारी ने बताया, गुप्त सूचना के आधार पर विशेष प्रकोष्ठ और एनआईए की संयुक्त टीम ने लुधियाना के बाल्मीकि कॉलोनी से धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़