Kerala और Tamil Nadu के तटीय भागों में समुद्री लहरों की चेतावनी

coastal
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

देश में मछुआरों के लिए मौसम की चेतावनी जारी करने वाली केंद्रीय एजेंसी आईएनसीओआईएस ने लोगों को सलाह दी है कि वे मछली पकड़ने वाले अपने जहाजों का लंगर बंदरगाह पर सुरक्षित रूप से डाल दें।

केरल और तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में सोमवार रात 11:30 बजे तक समुद्र में अचानक ऊंची लहरें उठने और ज्वार आने की संभावना जताई गयी है। यह जानकारी मौसम एजेंसी ने दी है।

समुद्र में अचानक उफान आने की घटना और इसकी वजह से तटीय क्षेत्रों में तेज लहरें उठने को कल्लाक्कडल कहा जाता है। भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (आईएनसीओआईएस) ने रविवार को मछुआरों और तटीय निवासियों को समुद्र में संभावित लहरें उठने के बारे में चेतावनी जारी की।

देश में मछुआरों के लिए मौसम की चेतावनी जारी करने वाली केंद्रीय एजेंसी आईएनसीओआईएस ने लोगों को सलाह दी है कि वे मछली पकड़ने वाले अपने जहाजों का लंगर बंदरगाह पर सुरक्षित रूप से डाल दें।

इसने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में रहने वाले तटीय लोगों को संभावित खतरे के मद्देनजर सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह भी दी है। एक बयान में कहा गया है कि चेतावनी को ध्यान में रखते हुए लोगों को समुद्र तटों और समुद्र में जाने से पूरी तरह बचने की सलाह दी गई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़