केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव इंदौर में 51 लाख पौधे लगाने के अभियान में शामिल हुए

Bhupendra Yadav
@byadavbjp

अधिकारियों ने बताया कि इंदौर में सरकार और आम नागरिकों की भागीदारी से संचालित यह पौधारोपण अभियान 14 जुलाई को खत्म होगा। यादव ने अपने इंदौर के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सीमा सुरक्षा बल के बिजासन क्षेत्र स्थित परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पौधा लगाया।

इंदौर। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में 51 लाख पौधे लगाने के जारी अभियान में रविवार को शामिल हुए और उन्होंने भीषण गर्मी की समस्या से निपटने के लिए हरित आवरण बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया। अधिकारियों ने बताया कि इंदौर में सरकार और आम नागरिकों की भागीदारी से संचालित यह पौधारोपण अभियान 14 जुलाई को खत्म होगा। यादव ने अपने इंदौर के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सीमा सुरक्षा बल के बिजासन क्षेत्र स्थित परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पौधा लगाया। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद थे। 

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस मौके पर आयोजित समारोह में कहा, ‘‘ इस साल हमने देश के कई हिस्सों में 45 से 50 डिग्री सेल्सियस के बीच की भीषण तपन को महसूस किया है। मनुष्य ने विकास की दौड़ में धरती पर कंक्रीट के शहर तो बसा दिए, लेकिन हरियाली को उजाड़ दिया। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में पांच जून से शुरू किए गए एक पेड़ मां के नाम अभियान से धरती मां के प्रति सम्मान जताया जा रहा है जिससे हरित आवरण में इजाफा होगा। 

मुख्यमंत्री यादव ने बताया कि इस अभियान के तहत पूरे प्रदेश में 5.50 करोड़ पौधे लगाने की योजना बनाई गई है और इनमें से 51 लाख पौधे अकेले इंदौर में लगाए जा रहे हैं। यादव ने कहा, इंदौर स्वच्छता के मामले में देश भर में अव्वल है। मेरी शुभकामनाएं हैं कि इंदौर हरित शहरों की श्रेणी में भी देश में नम्बर एक के पायदान पर रहे।इंदौर(मध्यप्रदेश), सात जुलाई केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में 51 लाख पौधे लगाने के जारी अभियान में रविवार को शामिल हुए और उन्होंने भीषण गर्मी की समस्या से निपटने के लिए हरित आवरण बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया। 

अधिकारियों ने बताया कि इंदौर में सरकार और आम नागरिकों की भागीदारी से संचालित यह पौधारोपण अभियान 14 जुलाई को खत्म होगा। यादव ने अपने इंदौर के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सीमा सुरक्षा बल के बिजासन क्षेत्र स्थित परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पौधा लगाया। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद थे। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस मौके पर आयोजित समारोह में कहा, ‘‘ इस साल हमने देश के कई हिस्सों में 45 से 50 डिग्री सेल्सियस के बीच की भीषण तपन को महसूस किया है। 

मनुष्य ने विकास की दौड़ में धरती पर कंक्रीट के शहर तो बसा दिए, लेकिन हरियाली को उजाड़ दिया। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में पांच जून से शुरू किए गए एक पेड़ मां के नाम अभियान से धरती मां के प्रति सम्मान जताया जा रहा है जिससे हरित आवरण में इजाफा होगा। मुख्यमंत्री यादव ने बताया कि इस अभियान के तहत पूरे प्रदेश में 5.50 करोड़ पौधे लगाने की योजना बनाई गई है और इनमें से 51 लाख पौधे अकेले इंदौर में लगाए जा रहे हैं। यादव ने कहा, इंदौर स्वच्छता के मामले में देश भर में अव्वल है। मेरी शुभकामनाएं हैं कि इंदौर हरित शहरों की श्रेणी में भी देश में नम्बर एक के पायदान पर रहे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़