Karnataka में दो लोग मृत पाए गए, शरीर पर गोलियों के निशान

 shot dead
creative common

मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान हासन निवासी शराफत अली और बेंगलुरु निवासी आसिफ के रूप में हुई है।

कर्नाटक के हासन जिले में बृहस्पतिवार को दो लोग मृत पाए गए। उनके शरीर पर गोली लगने के घाव हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस को ऐसा संदेह है कि ये हत्या और आत्महत्या का मामला हो सकता है।

हासन पुलिस अधीक्षक एम. सुजीता एम. एस. के अनुसार, दोनों व्यक्ति एक कार से होयसला नगर आए थे और एक भूखंड के पास किसी मुद्दे को लेकर उनके बीच तीखी नोकझोंक हुई थी।

उन्होंने बताया कि इसके बाद आसपास रह रहे लोगों ने गोलियां चलने की आवाज सुनी। एक व्यक्ति कार के बाहर मृत पाया गया, जबकि दूसरा वाहन के अंदर मृत मिला। सुजीता ने कहा, ऐसा प्रतीत होता है कि कार के अंदर मृत पाए गए व्यक्ति ने पहले दूसरे व्यक्ति को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली।

मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान हासन निवासी शराफत अली और बेंगलुरु निवासी आसिफ के रूप में हुई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़