चेन्नई हवाई अड्डे पर विमान का टायर फटा, यात्री सुरक्षित

plane
प्रतिरूप फोटो

जैसे ही यह विमान उतरा उसके ठीक बाद पीछे वाले टायरों में से एक फट गया। इस विमान की वापसी उड़ान को रद्द कर दिया गया है तथा सभी यात्रियों को शहर के विभिन्न होटलों में ठहराया गया है।

मस्कट से 146 यात्रियों को लेकर आ रहे एक विमान का यहां शनिवार को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय टायर फट गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। चेन्नई हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।

उन्होंने कहा कि जैसे ही यह विमान उतरा उसके ठीक बाद पीछे वाले टायरों में से एक फट गया। इस विमान की वापसी उड़ान को रद्द कर दिया गया है तथा सभी यात्रियों को शहर के विभिन्न होटलों में ठहराया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़