क्या बिहार में तालिबान की सरकार, इतना झूठ कहां से लाते है? अमित शाह पर बयान पर भड़के तेजस्वी यादव

Tejashwi Yadav
ANI
अंकित सिंह । Mar 31 2025 6:17PM

अपने एक्स पोस्ट में तेजस्वी यादव ने कहा 'हमारी सरकार बनी तो बिहार में बाढ़ नियंत्रण पर काम करेंगे- श्री अमित शाह जी'। उन्होंने कहा कि 20 बरस से बिहार में क्या तालिबान की सरकार है? उपलब्धि के नाम पर कुछ नहीं तो कुछ भी फेंक दो। ये लोग इतना झूठ कहाँ से लाते है?

बिहार में गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के बाद से सियासत तेज हो गई है। अमित शाह पर महागठबंधन जबरदस्त तरीके से हमलावर है। तेजस्वी यादव भी अमित शाह पर जमकर वार कर रहे हैं। इन सब के बीच एक एक पोस्ट के जरिए तेजस्वी यादव ने अमित शाह के दावे पर सवाल खड़े किए हैं। अपने एक्स पोस्ट में उन्होंने कहा 'हमारी सरकार बनी तो बिहार में बाढ़ नियंत्रण पर काम करेंगे- श्री अमित शाह जी'। उन्होंने कहा कि 20 बरस से बिहार में क्या तालिबान की सरकार है? उपलब्धि के नाम पर कुछ नहीं तो कुछ भी फेंक दो। ये लोग इतना झूठ कहाँ से लाते है?

इसे भी पढ़ें: 'अटल बिहारी वाजपेयी ने मुझे CM बनाया था, दो बार मुझसे गलती हुई', जब अमित शाह के सामने बोले नीतीश

वहीं, राजद प्रमुख लालू यादव ने एक्स पोस्ट पर लिखा, 'हमें बिहार में एक मौका और दो, बाढ़ नियंत्रण पर काम करेंगे- अमित शाह'। 20 साल क्या बाढ़ आमंत्रण पर काम कर रहे थे? केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि ‘‘जो लोग गायों का चारा खाते हैं’’, वे बिहार के लोगों के कल्याण के बारे में नहीं सोच सकते। शाह ने गोपालगंज में एक रैली को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा, ‘‘ आज गोपालगंज की धरती पर मैं यह कहकर जा रहा हूं कि एक बार और पांच साल राजग की सरकार बनाइए, हम बिहार को हमेशा के लिए बाढ़ से मुक्त करने का काम करेंगे। बिहार में बाढ़ की समस्या भूतकाल की बात बन जाएगी।’’

इसे भी पढ़ें: Nitish Kumar ने अमित शाह के सामने एनडीए छोड़ने के अपने फैसले पर फिर खेद जताया

शाह ने इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘ वर्ष 2025 में ही चुनाव होने वाला है। बिहार को एक बार तय करना है कि हमें लालू-राबड़ी के जंगल राज की ओर जाना है या मोदी जी और नीतीश कुमार के विकास के रास्ते पर जाना है। जब से भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बिहार में बनी है, यहां विकास की शुरुआत हुई और जब भी मोदी दी भाजपा के लिए वोट मांगने आए बिहार की जनता ने मोदी जी की झोली कमल के फूल से भरने का काम किया है। और मोदी जी ने भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। दस साल के भीतरकई सारे विकास के काम जो 65 साल तक कांग्रेस पार्टी नहीं कर पाई, वह मोदी जी ने इस 10 साल के अंदर करने का काम किया है।’’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़