अयोध्या को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए नगरवासियों से मांगे गए सुझाव

Suggestions sought from the residents to make Ayodhya a smart city
प्रतिरूप फोटो
सत्य प्रकाश । Dec 10 2021 1:15PM

अयोध्या को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए स्मार्ट योजना 2031 तैयार किया गया है। जिसमें जन सुविधाओं को विकसित करने के साथ सुनियोजित विकास की रूपरेखा को तैयार किया गया है। खास तौर पर आधुनिक परिवहन की सुविधाएं पेयजल का सही उपयोग, आधुनिक चिकित्सा सेवाएं पार्किंग सहित अन्य सुविधाओं को तैयार किया जाएगा।

अयोध्या। राम नगरी अयोध्या को अंतर्राष्ट्रीय सिटी के रूप में 2031 तक तैयार किये विकसित करने की योजना की जानकारी अयोध्या के लोगो को भी दी जा रही है। जिसके लिए अयोध्या डेवलपमेंट अथॉरिटी के द्वारा योजना से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई है। इसके साथ ही इस योजना में होने वाले आपत्ति व अन्य सुझाव भी मांगे गए हैं।

इसे भी पढ़ें: ससुराल नेपाल से अयोध्या पहुंचा राम विवाह के लिए आया उपहार, राम मंदिर में हुआ समर्पित 

अयोध्या को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए स्मार्ट योजना 2031 तैयार किया गया है। जिसमें जन सुविधाओं को विकसित करने के साथ सुनियोजित विकास की रूपरेखा को तैयार किया गया है। खास तौर पर आधुनिक परिवहन की सुविधाएं पेयजल वेस्टीज का सही उपयोग सीसीटीवी कैमरे से लैस सर के आधुनिक चिकित्सा सेवाएं पार्किंग सहित अन्य सुविधाओं को तैयार किया जाएगा। साथ ही सड़कों को सुरक्षित बनाए जाने के लिए दो नए फायर स्टेशन बनाने की योजना है। और अयोध्या के पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए सड़कों के चौड़ीकरण उन पर स्मार्ट लाइटिंग की व्यवस्था की जानी है। और परिक्रमा मार्ग को रामायण कालीन रूप में विकसित करने का प्रस्ताव भी है।

इसे भी पढ़ें: सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री अवधेश प्रसाद के वाहन से कुचल कर कर्मचारी की मौत

अयोध्या शहर को सुरक्षा की दृष्टि से प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे वा प्रमुख चौराहों पर फेस डिटेक्टर मशीन लगाए जाएंगे। वही अयोध्या आने वाले पर्यटकों को अयोध्या की पौराणिक जानकारी सही रूप में दिया जाए। इसके लिए प्रशिक्षित गाइड तैयार किए जा रहे हैं तो वही पर्यटकों को रुकने के लिए अच्छी सुविधाएं बने इसके लिए स्टार श्रेणी के होटल भी होंगे है।

इसे भी पढ़ें: अयोध्या के मंदिरों में मनाया गया शौर्य दिवस, जलाए गए दीपक 

अयोध्या डेवलपमेंट अथॉरिटी के उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने बताया कि अयोध्या का मास्टर प्लान 2031 सुनियोजित विकास के साथ जन सुविधाओं को विकसित करने के लिए बनाया गया है। यह अयोध्या विकास प्राधिकरण के सभाकक्ष व प्राधिकरण की वेबसाइट पर लगा है। सभी इस योजना के बारे में अयोध्या के लोगों को जानकारी मिल सके और इसे देखकर अपनी आपत्तियां व सुझाव दे सकते हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़