श्रीलंका ने 22 मछुआरों को गिरफ्तार किया, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने केंद्र को दी जानकारी

amil Nadu Chief Minister Stalin
प्रतिरूप फोटो
ANI

स्टालिन ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर श्रीलंका द्वारा ‘गिरफ्तारी और डराने-धमकाने की घटनाओं’ के कारण मछुआरों की आजीविका को निरंतर नुकसान पहुंचने का उल्लेख किया और कहा कि 22 जून को रामेश्वरम में तट के पास से 22 मछुआरों को गिरफ्तार किया गया और उनकी तीन यांत्रिक नौकाएं जब्त कर ली गईं।

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने सोमवार को केंद्र को बताया कि श्रीलंका ने तमिलनाडु के 22 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है और उनकी तीन नौकाएं जब्त कर ली हैं। उन्होंने अब तक गिरफ्तार सभी मछुआरों की रिहाई और जब्त की गईं उनकी नौकाएं मुक्त कराने के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया। स्टालिन ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर श्रीलंका द्वारा ‘गिरफ्तारी और डराने-धमकाने की घटनाओं’ के कारण मछुआरों की आजीविका को निरंतर नुकसान पहुंचने का उल्लेख किया और कहा कि 22 जून को रामेश्वरम में तट के पास से 22 मछुआरों को गिरफ्तार किया गया और उनकी तीन यांत्रिक नौकाएं जब्त कर ली गईं। 

मुख्यमंत्री ने विदेश मंत्री को लिखे पत्र में कहा, ‘‘मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि गिरफ्तार किए गए मछुआरों और उनकी नौकाओं को तत्काल मुक्त कराया जाए। मैं यह भी सूचित करना चाहूंगा कि श्रीलंका से छोड़ी गई नौकाओं को वापस लाने के लिए बचाव नौकाओं और चालक दल को अभी अनुमति नहीं दी गई है।’’ 

इसे भी पढ़ें: NCB ने महाराष्ट्र के अहमदनगर में 111 किलोग्राम गांजा जब्त किया, चार गिरफ्तार

उन्होंने कहा, ‘‘इसी तरह, तमिलनाडु के विभिन्न मछुआरा संघों द्वारा श्रीलंका की जेलों में बंद मछुआरों से मिलने और बुनियादी जरूरत की चीजें प्रदान करने के अनुरोध पर तत्परता से विचार किया जा सकता है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस मुद्दे को सुलझाने के लिए गठित संयुक्त कार्य समूह को फिर से सक्रिय करने की आवश्यकता पर जोर देते रहे हैं। स्टालिन ने कहा, ‘‘इसलिए मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप इस मुद्दे को श्रीलंकाई अधिकारियों के समक्ष उठाएं और इस मुद्दे के स्थायी समाधान की दिशा में काम करें।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़