वरिष्ठ बीजेपी नेता लाल कृष्ण आडवाणी को देर रात अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया

 Lal Krishna Advani
प्रतिरूप फोटो
ANI

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता नेता लाल कृष्ण आडवाणी को बुधवार रात यहां अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता नेता लाल कृष्ण आडवाणी को बुधवार रात यहां अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। सू्त्रों ने यह जानकारी दी। कुछ दिन पहले 96 वर्षीय पूर्व उपप्रधानमंत्री को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया गया था। उन्हें एम्स में एक रात रखने के बाद छुट्टी दे दी गई थी। 

अस्पताल के एक सूत्र ने बताया, ‘‘आडवाणी की हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। उन्हें न्यूरोलॉजी के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में भर्ती कराया गया है।’’ सूत्रों ने बताया कि आडवाणी को रात लगभग नौ बजे भर्ती कराया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़