Kashmir में भीषण गर्मी, 35.6 डिग्री सेल्सियस हुआ तापमान, Kolkata से भी अधिक गर्म हुआ घाटी का शहर

dal lake
प्रतिरूप फोटो
ANI

परंपरागत रूप से, जुलाई और अगस्त को गर्मियों का सबसे गर्म महीना माना जाता है। स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में भी दिन का तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री अधिक 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में भी अधिकतम तापमान 5.5 डिग्री अधिक 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत के कई राज्यों में मॉनसून ने दस्तक दे दी है, मगर उत्तर भारत के कई राज्यों में अब भी भीषण गर्मी का कहर जारी है। इसी कड़ी में कश्मीर की घाटियों में भी तापमान लगातार अधिक हो रहा है। कश्मीर घाटी में इन दिनों भीषण गर्मी हो रही है। श्रीनगर में बुधवार को लगातार दूसरे दिन मौसम का सर्वाधिक तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

इससे शहर कोलकाता से भी अधिक गर्म हो गया, जहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 35.6° सेल्सियस तापमान न केवल सामान्य से छह डिग्री अधिक था, बल्कि 25 वर्षों में जुलाई का सबसे अधिक तापमान था। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 35.6° सेल्सियस दर्ज किया गया... 1999 के बाद से श्रीनगर में जुलाई का यह उच्चतम तापमान है, जब 9 जुलाई को अधिकतम तापमान 37.° सेल्सियस तक पहुंच गया था।

मौसम पूर्वानुमानकर्ता फैजान आरिफ ने कहा, "अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस 10 जुलाई 1946 को दर्ज किया गया था।" परंपरागत रूप से, जुलाई और अगस्त को गर्मियों का सबसे गर्म महीना माना जाता है। स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में भी दिन का तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री अधिक 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में भी अधिकतम तापमान 5.5 डिग्री अधिक 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू भी 36.6 डिग्री सेल्सियस के साथ गर्म रहा, जबकि लद्दाख के लेह में अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने गुरुवार रात से बारिश होने का अनुमान जताया है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "देर रात/सुबह जम्मू संभाग में कुछ स्थानों पर बारिश/गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है तथा कश्मीर संभाग में कुछ स्थानों पर बारिश/गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।" 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़