महिला सुरक्षा, बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर Gehlot सरकार पर भड़के राज्यवर्धन सिंह राठौड़, कहा- संवेदनशील है सरकार

Rajyavardhan
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
रितिका कमठान । Sep 12 2023 6:22PM

इस सरकार के वादों और इरादों में अंतर है। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मीडिया से राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने कई वादों को भोली जनता से किया है। मगर राज्य सरकार अपने वादों और इरादो में बहुत फर्क करती है। अगर कांग्रेस पार्टी कोई वादा करती है तो उसे साथ शर्तें लगाती है।

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने में कुछ ही महीनों का समय शेष रह गया है। इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने कांग्रेस की विफलताओं को जनता के सामने पेश करने का खाका तैयार कर लिया है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता व सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने राजस्थान सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर जमकर अपनी आवाज बुलंद की है। राजस्थान में महिला सुरक्षा का मुद्दा काफी संवेदनशील है। महिलाओं की सुरक्षा में विफल रही कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि इस सरकार के वादों और इरादों में अंतर है। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मीडिया से राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने कई वादों को भोली जनता से किया है। मगर राज्य सरकार अपने वादों और इरादो में बहुत फर्क करती है। अगर कांग्रेस पार्टी कोई वादा करती है तो उसे साथ शर्तें लगाती है। 

उन्होंने राज्य सरकार द्वारा 100 यूनिट बिजली मुफ्त देने के वादे का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने 100 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया। पार्टी ने इसके साथ ही शर्त लगाई कि उपभोक्ता का नाम पंजीकृत होना चाहिए। उन्होंने कहा कि 100 यूनिट मुफ्ट बिजली देने की भरपाई करने के लिए सरकार ने ईंधन पर टैक्स अधिक लगाना शुरू किया और 100 यूनिट मुफ्त बिजली की वसूली की। सिर्फ यही नहीं राज्य में भारी मात्रा में बिजली कटौती भी की गई।

इस संबंध में भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ लुभावने वादे करती है। कांग्रेस पार्टी हमेशा अपनी कुर्सी बचाने के इरादे से ही आती है। उसका ध्यान कुर्सी का बचाव करने पर होता है। अगर केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार से तुलना की जाए तो बीते नौ वर्षों में केंद्र सरकार किसान सम्मान निधि की 14 किस्तें जारी कर चुकी है। केंद्र की मोदी सरकार की बदौलत ही उज्ज्वला में करोड़ों महिलाओं को गैस कनेक्शन, गरीब कल्याण योजना के तहत 80 करोड़ भारतीयों को पांच किलो मुफ्त अनाज, अनुच्छेद 370 हटाना और राम मंदिर निर्माण जैसे सभी वादे पूरे करके दिखाए।”

वहीं परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, राज्यसभा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा तथा सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने चाकसू में संवाददाता सम्मेलन किया और राज्य में बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था और महिला अत्याचार को लेकर सवाल उठाए। प्रदेश प्रभारी सिंह ने कहा कि परिवर्तन यात्रा को लेकर सभी वर्ग, समाज के लोगों में उत्साह देखा जा रहा है और आमजन में कांग्रेस सरकार के प्रति विरोध दिखाई दे रहा है। सांसद मीणा ने कांग्रेस सरकार को घोटालों और भ्रष्टाचार की सरकार करार दिया।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़