Rajasthan: वनरक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में 11 लोग गिरफ्तार

exam
creative common

वन रक्षक भर्ती परीक्षा 13 नवंबर 2022 को दो पारियों में हुई थी। आरोप है कि कुछ लोगों ने परीक्षा का पेपर लीक कर उसे बेचा और उसके आधार पर अनेक लोग चयनित भी हो गए।

विशेष कार्यबल (एसओजी) व पुलिस ने वनरक्षक भर्ती परीक्षा-2022 पेपर लीक मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसओजी ने यहां एक बयान में बताया कि बांसवाड़ा जिले में प्रवीण मालवीया व उसकी पत्नी सविता को पांच जुलाई को गिरफ्तार किया गया था।

बयान के मुताबिक, इसके बाद शनिवार को इस मामले में सुकाम डामोर, सुभाष डिंडोर, विरसिंह, शीला, निरमा डामोर, शिल्पा मईडा, संगीता गरासिया, ईश्वरलाल और अभिमन्यु को गिरफ्तार किया गया।

वन रक्षक भर्ती परीक्षा 13 नवंबर 2022 को दो पारियों में हुई थी। आरोप है कि कुछ लोगों ने परीक्षा का पेपर लीक कर उसे बेचा और उसके आधार पर अनेक लोग चयनित भी हो गए।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़