राहुल को वक्फ अधिनियम को असंवैधानिक कहने का कोई अधिकार नहीं: जगदंबिका पाल

Jagdambika Pal
ANI

संसद की संयुक्त संसदीय समिति के प्रमुख रहे पाल ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘संयुक्त संसदीय समिति ने विधेयक में 14 संशोधन किए और छह महीने तक विस्तृत विचार-विमर्श किया। सरकार ने सभी 14 संशोधनों को स्वीकार कर लिया, जो लोकतंत्र की ताकत को दर्शाता है।’’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता जगदंबिका पाल ने मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें वक्फ संशोधन अधिनियम को असंवैधानिक कहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है क्योंकि उन्होंने इस पर लोकसभा में हुई चर्चा में भाग नहीं लिया।

वक्फ (संशोधन) विधेयक पर विचार करने वाली संसद की संयुक्त संसदीय समिति के प्रमुख रहे पाल ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘संयुक्त संसदीय समिति ने विधेयक में 14 संशोधन किए और छह महीने तक विस्तृत विचार-विमर्श किया। सरकार ने सभी 14 संशोधनों को स्वीकार कर लिया, जो लोकतंत्र की ताकत को दर्शाता है।’’

न्होंने कहा,‘‘लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का कहना है कि विधेयक असंवैधानिक है। लोकसभा में 12 घंटे लंबी चर्चा हुई। उन्होंने चर्चा में भाग क्यों नहीं लिया? उन्हें इसे असंवैधानिक कहने का कोई अधिकार नहीं है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़