Puri: भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचे पुरी

Puri Rath Yatra
प्रतिरूप फोटो
ANI

परिवहन आयुक्त अमिताभ ठाकुर ने बताया कि सुरक्षा बलों की 180 प्लाटून तैनात की गयी हैं। एक प्लाटून में 30 जवान होते हैं। एक अधिकारी ने बताया कि रथ यात्रा के लिए 125 विशेष ट्रेन पुरी के लिए चलाई जा रही हैं।

पुरी। भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा में शामिल होने के लिए हजारों श्रद्धालु पुरी पहुंच गये हैं और ओडिशा सरकार ने रथ यात्रा के लिए व्यापक बंदोबस्त किये हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। परिवहन आयुक्त अमिताभ ठाकुर ने बताया कि सुरक्षा बलों की 180 प्लाटून तैनात की गयी हैं। एक प्लाटून में 30 जवान होते हैं। एक अधिकारी ने बताया कि रथ यात्रा के लिए 125 विशेष ट्रेन पुरी के लिए चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन कैमरे लगाये गये हैं।

इसे भी पढ़ें: नाबालिग चचेरी बहन से बलात्कार के जुर्म में व्यक्ति को कुल 135 वर्ष के कारावास की सजा

श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के प्रमुख प्रशासक रंजन कुमार दास ने कहा कि मंगलवार को रथ यात्रा के दर्शन के लिए करीब 10 लाख श्रद्धालु जुट सकते हैं। इस दौरान भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथों को श्री गुंडिचा मंदिर तक खींचकर ले जाया जाता है। मुख्य सचिव पी के जेना ने कहा, ‘‘राज्य सरकार ने पुरी में गर्मी और उमस वाले मौसम को देखते हुए व्यापक इंतजाम किये हैं। कार्यकर्ता श्रद्धालुओं पर पानी छिड़केंगे और किसी भी स्वास्थ्य आपात स्थिति के लिए ग्रीन कॉरिडोर भी बनाया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़