पूर्व की एमवीए सरकार ने अपराधों को नजरअंदाज किया: शिंदे ने राष्ट्रपति शासन की विपक्ष की मांग पर कहा

Eknath Shinde
ANI

पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था के हालात ‘बिगड़ने’ का दावा करते हुए राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की थी जिसके एक दिन बाद शिंदे का यह बयान आया है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की विपक्षी गुट महा विकास आघाड़ी (एमवीए) की मांग पर रविवार को पलटवार किया और कहा कि यह पिछली उद्धव ठाकरे नीत सरकार थी जिसने अपराध को नजरअंदाज किया था।

शिंदे ने दावा किया कि उनके नेतृत्व वाली महायुति (शिवसेना, भाजपा और राकांपा) सरकार को 288 सदस्यीय सदन में 210 विधायकों का समर्थन हासिल है। शिंदे रामटेक शहर में शिव संकल्प अभियान के तहत एक सभा को संबोधित कर रहे थे।

पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था के हालात ‘बिगड़ने’ का दावा करते हुए राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की थी जिसके एक दिन बाद शिंदे का यह बयान आया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़