Operation Ganga हमारे लोगों के साथ खड़े होने के संकल्प को दर्शाता है: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

Narendra Modi
ani

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि युद्धग्रस्त यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए ‘ऑपरेशन गंगा’ सरकार के अपने लोगों के साथ खड़े होने के दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि चाहे कितनी भी कठिन चुनौती क्यों न हो, सरकार अपने लोगों के साथ हमेशा खड़े रहेगी।

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि युद्धग्रस्त यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए ‘ऑपरेशन गंगा’ सरकार के अपने लोगों के साथ खड़े होने के दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि चाहे कितनी भी कठिन चुनौती क्यों न हो, सरकार अपने लोगों के साथ हमेशा खड़े रहेगी। उनकी टिप्पणी ‘‘हिस्ट्री टीवी 18’’ द्वारा अपने नये वृत्तचित्र ‘‘द इवैक्यूएशन: ऑपरेशन गंगा’’ पर किये गये एक ट्वीट पर आई है।

इसे भी पढ़ें: Manipur violence: कांग्रेस समेत 10 विपक्षी दलों के नेताओं ने प्रधानमंत्री से मुलाकात का आग्रह किया

‘‘हिस्ट्री टीवी 18’’ ने एक ट्वीट किया, ‘‘यूक्रेन में 24 फरवरी 2022 को हजारों भारतीयों ने खुद को एक युद्ध क्षेत्र में फंसा हुआ पाया था। इसके ठीक दो दिन बाद, भारत ने 21वीं सदी में सबसे बड़े हवाई निकासी अभियानों में से एक की शुरुआत की। इतिहास रचने वाले इस मिशन के तहत 90 विशेष उड़ानों के जरिये 18 देशों से 22,000 से अधिक भारतीयों और 147 विदेशी नागरिकों को निकाला गया।’’

इसे भी पढ़ें: किसी भी समाज, साम्राज्य या देश के लिए दूसरों पर निर्भर रहना अनुचित: राजनाथ सिंह

ट्वीट को टैग करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘ऑपरेशन गंगा हमारे लोगों के साथ खड़े होने के हमारे दृढ़ संकल्प को दर्शाता है, चाहे चुनौती कितनी भी कठिन क्यों न हो। यह भारत की अदम्य भावना को भी प्रदर्शित करता है। यह वृत्तचित्र इस ऑपरेशन से संबंधित पहलुओं पर बहुत जानकारीपूर्ण होगा।’’ सरकार ने रूस के साथ युद्ध के दौरान यूक्रेन से भारतीय नागरिकों, ज्यादातर छात्रों को निकालने के लिए ‘ऑपरेशन गंगा’ की शुरुआत की थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़