ओडिशा: महिला ने पांच वर्षीय सौतेले बेटे को कुएं में फेंका, गिरफ्तार

well
ANI

अधिकारी ने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि महिला इस बात से खुश नहीं थी कि उसका पति उस लड़के को उसके बच्चे से भी ज्यादा प्यार करता था।

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में 20 वर्षीय एक महिला ने अपने पांच वर्षीय सौतेले बेटे की आंखों पर पट्टी और हाथ बांधकर कुएं में फेंककर उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

महिला ने बच्चे को कुएं में फेंकने से पहले उसके शरीर पर एक बड़ा पत्थर भी बांधा था। अधिकारी ने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि महिला इस बात से खुश नहीं थी कि उसका पति उस लड़के को उसके बच्चे से भी ज्यादा प्यार करता था। यह घटना 11 अक्टूबर को राउरकेला शहर के पास रघुनाथपल्ली थानाक्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में हुई। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार महिला मृत बच्चे के पिता की दूसरी पत्नी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़