अब इस राज्य को मिलने जा रही है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, गुरुवार को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

Vande Bharat Express
ANI
अंकित सिंह । Oct 12 2022 5:47PM

बुधवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी सभी दिन इसका परिचालन किया जाएगा। अब तक जो 3 वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही हैं, उनमें एक नई दिल्ली से वाराणसी जबकि दूसरी नई दिल्ली से कटरा और अब तीसरी गांधीनगर और मुंबई सेंट्रल के बीच चल रही है।

भारत की सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस खूब लोकप्रिय है। अब तक तीन वंदे भारत एक्सप्रेस रफ्तार भर चुकी हैं। अब बारी चौथे की है। जानकारी के मुताबिक देश का चौथा वंदे भारत एक्सप्रेस 13 अक्टूबर से शुरू हो सकता है। वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली से हिमाचल प्रदेश की ऊना जिले तक चलेगी। अधिकारियों के मुताबिक यह ट्रेन नई दिल्ली से ऊना के अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन तक जाएगी। बुधवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी सभी दिन इसका परिचालन किया जाएगा। अब तक जो 3 वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही हैं, उनमें एक नई दिल्ली से वाराणसी जबकि दूसरी नई दिल्ली से कटरा और अब तीसरी गांधीनगर और मुंबई सेंट्रल के बीच चल रही है। 

इसे भी पढ़ें: वाराणसी जाने वाली वंदे भारत के पहिये जाम, बुलंदशहर से शताब्दी ट्रेन से भेजे गये यात्री

हिमाचल प्रदेश में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। दिल्ली से रवाना होने के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस अंबाला, चंडीगढ़ और आनंदपुर साहिब में रुकेगी। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की थी। गुजरात में भी इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। बताया जा रहा है कि 13 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल पहुंचने वाले हैं। यह ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 5:50 पर रवाना होगी जबकि 10:34 पर हिमाचल के ऊना पहुंच जाएगी। वही ऊना से इसके गंतव्य स्थान अंब अंदौरा पहुंचने का समय 11:05 है। 

इसे भी पढ़ें: हेलो की जगह अब वंदे मातरम बोलेंगे सरकारी अधिकारी, इस राज्य ने जारी किया बड़ा आदेश

वापसी में यह ट्रेन अंब अंदौरा से दोपहर 1:00 बजे प्रस्थान करेगी। दिल्ली में इसके 18:25 पर पहुंचने की संभावना है। 13 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश के ऊना में रहने वाले हैं। यहां व विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चंबा पधार रहे हैं। इसके दृष्टिगत आज चंबा में प्रधानमंत्री की प्रस्तावित रैली स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों को हमने प्रधानमंत्री की चंबा रैली को ऐतिहासिक बनाने हेतु पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़