Noida: भीषण गर्मी के बीच 18 और शव पोस्टमॉर्टम के लिए लाए गए

dead body
प्रतिरूप फोटो
creative common

विभाग ने इनमें से अज्ञात शवों के डीएनए नमूने लेने का काम भी शुरू कर दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने कहा, 21 जून को हमें पोस्टमॉर्टम के लिए 18 और शव मिले।

गौतम बुद्ध नगर स्वास्थ्य विभाग को भीषण गर्मी के बीच 21 जून को पोस्टमॉर्टम के लिए 18 और शव मिले। इसके साथ ही चार दिन में पोस्टमॉर्टम के लिए लाए गए शवों की संख्या 93 हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि विभाग ने इनमें से अज्ञात शवों के डीएनए नमूने लेने का काम भी शुरू कर दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने कहा, 21 जून को हमें पोस्टमॉर्टम के लिए 18 और शव मिले।

इनमें से छह शव अज्ञात लोगों के हैं। शर्मा ने कहा, अब हमने एक और काम शुरू कर दिया है। हम अज्ञात शवों के डीएनए नमूने ले रहे हैं और जब भी जरूरत होगी, उन्हें पुलिस को सौंप देंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़