'नीतीश कुमार बिहार के लिए हानिकारक', सम्राट चौधरी बोले- उनके जैसा झूठ बोलने वाला कोई दूसरा राजनेता नहीं

Samrat Choudhary
ANI
अंकित सिंह । Jun 30 2023 6:21PM

सम्राट चौधरी ने साफ तौर पर कहा है कि जदयू भाजपा के साथ थी, तब उसने समान नागरिक संहिता का समर्थन किया था। लेकिन अब वह पलट रही है। इसके साथ ही उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा।

देश में समान नागरिक संहिता को लेकर राजनीतिक बवाल जारी है। जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समान नागरिक संहिता को बयान दिया है, तब से विपक्षी दल उन पर हमलावर हो गए हैं। हालांकि, भाजपा लगातार पलटवार भी कर रही है। इन सब के बीच बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने जदयू पर बड़ा आरोप लगाया है। सम्राट चौधरी ने साफ तौर पर कहा है कि जदयू भाजपा के साथ थी, तब उसने समान नागरिक संहिता का समर्थन किया था। लेकिन अब वह पलट रही है। इसके साथ ही उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा।

इसे भी पढ़ें: Uttarakhand: UCC ड्राफ्ट तैयार होने पर CM Dhami ने प्रदेशवासियों दी बधाई, कहा- जल्द होगा लागू

नीतीश कुमार बिहार के लिए हानिकारक

सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार पर जबरजस्त तरीके से निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार केंद्र सरकार के पैसे पर चल रही है। उन्होने दावा किया कि जद(यू) यूसीसी का समर्थन करती है, अब पीछे क्यों हट रही है? इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार जैसा झूठ बोलने वाला बिहार का कोई दूसरा राजनेता नहीं है। वह झूठ पर अपना जीवन व्यतीत करता है। चौधरी ने दावा किया कि नीतीश को ज़्यादातर चीज़ें याद नहीं रहतीं। नीतीश कुमार बिहार के लिए हानिकारक हैं। 

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता की काउंटडाउन शुरू, मसौदा हुआ पूरा, जल्द ही उत्तराखंड सरकार को सौंपा जाएग

मोदी ने क्या कहा था

नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की पुरजोर वकालत करते हुए सवाल किया कि ‘‘दोहरी व्यवस्था से देश कैसे चलेगा?’’ उन्होंने साथ ही कहा कि संविधान में भी सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार का उल्लेख है। उन्होंने कहा, ‘‘हम देख रहे हैं समान नागरिक संहिता के नाम पर लोगों को भड़काने का काम हो रहा है। एक घर में परिवार के एक सदस्य के लिए एक कानून हो, दूसरे के लिए दूसरा, तो क्या वह परिवार चल पाएगा। फिर ऐसी दोहरी व्यवस्था से देश कैसे चल पाएगा? हमें याद रखना है कि भारत के संविधान में भी नागरिकों के समान अधिकार की बात कही गई है।’’ उन्होंने कहा, ये लोग (विपक्ष) हम पर आरोप लगाते हैं लेकिन हकीकत यह है कि वे मुसलमान, मुसलमान करते हैं। अगर वे वास्तव में मुसलमानों के हित में (काम) कर रहे होते, तो मुस्लिम परिवार शिक्षा और नौकरियों में पीछे नहीं होते।”

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़