पंजाब सीएम चन्नी के भैया वाले बयान को नीतीश कुमार ने बताया बकवास

Channi

चन्नी के ‘भैया’ वाले बयान को नीतीश कुमार ने बकवास बताया है।चन्नी ने पंजाब में एक चुनावी सभा में कहा था कि राज्य की जनता को उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली से आने वाले “भैया” लोगों को प्रवेश नहीं देना चाहिए।

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के “भैया” वाले बयान को लेकर बृहस्पतिवार को उनकी आलोचना की। कुमार ने संवाददाताओं से कहा कि चन्नी को इसकी कोई जानकारी नहीं है कि बिहार के लोगों ने पंजाब की कितनी सेवा की है। कुमार ने कहा, “यह सब बकवास है। मैं चकित हूं कि लोग ऐसी चीजें कैसे कह सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश चुनाव: केशव प्रसाद मौर्य की सिराथू सीट पर नुक्कड़ नाटक के जरिए हो रहा प्रचार

क्या उन्हें (चन्नी) यह पता नहीं है कि बिहार के कितने लोग वहां (पंजाब में) रहते हैं और उन्होंने उस क्षेत्र की कितनी सेवा की है।” नीतीश कुमार की सहयोगी पार्टी भाजपा ने, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा पर चन्नी के इस बयान को प्रोत्साहन देने का आरोप लगाया है। इस बाबत पूछे गए सवाल का कुमार ने कोई जवाब नहीं दिया। चन्नी ने पंजाब में एक चुनावी सभा में कहा था कि राज्य की जनता को उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली से आने वाले “भैया” लोगों को प्रवेश नहीं देना चाहिए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में वाद्रा को चन्नी के बगल में खड़ी होकर ताली बजाते देखा जा सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़