बिहार में BJP के साथ नीतीश ने कर दिया खेला! मिलने पहुंचे थे सम्राट चौधरी, नहीं हो पाई मुलाकात, चर्चाओं का बाजार गरम

nitish samrat
ANI
अंकित सिंह । Jun 4 2024 6:56PM

दावा किया जा रहा है कि बिहार के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे थे। हालांकि नीतीश कुमार से सम्राट चौधरी की मुलाकात नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है नीतीश कुमार उस वक्त तक खाने चले गए थे।

लोकसभा चुनाव के नतीजे को अगर समझने की कोशिश करें तो कहीं ना कहीं एनडीए को मिली बहुमत में नीतीश कुमार की पार्टी जदयू का अहम रोल है। इसके अलावा चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी भी इस बार एनडीए में अहम भूमिका निभाती नजर आ रही है। इसका बड़ा कारण यह है कि 2014 और 2019 की तरह इस बार भाजपा अपने दम पर पूर्ण बहुमत नहीं ला सकी है। इन सबके बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सभी की नजरे है। क्योंकि कहीं ना कहीं मोदी की सरकार नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू की ही बदौलत चलती हुई आगे दिखाई देगी। लेकिन बिहार में एक चर्चा जबरदस्त तरीके से गर्म होती दिखाई दे रही है।

इसे भी पढ़ें: BJP महंगाई, बेरोजगारी जैसे प्रमुख मुद्दों का समाधान करने में विफल रही : Hooda

दावा किया जा रहा है कि बिहार के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे थे। हालांकि नीतीश कुमार से सम्राट चौधरी की मुलाकात नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है नीतीश कुमार उस वक्त तक खाने चले गए थे। इसके बाद से नीतीश कुमार के अगले कदम को लेकर बिहार में चर्चाओं का दौर जबरदस्त तरीके से जारी है। दूसरी ओर कांग्रेस भी नीतीश कुमार से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि शरद पवार को नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को अपने साथ करने की जिम्मेदारी दी गई है। लेकिन सार्वजनिक तौर पर फिलहाल शरद पवार ने इससे इनकार किया है।

इसे भी पढ़ें: Shashi Tharoor : कुशल राजनयिक से लेकर लोकप्रिय राजनेता बनने तक का सफर

इंडिया गठबंधन को 230 के आसपास सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं। कांग्रेस का आत्मविश्वास जबरदस्त तरीके से बुलंद है। इसका बड़ा कारण यह है कि वह 100 सीटों के आसपास जाती हुई दिखाई दे रही है। बिहार की 40 लोकसभा सीटों की लड़ाई में नीतीश कुमार-नरेंद्र मोदी गठबंधन (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) ने तेजस्वी यादव-राहुल गांधी के भारतीय राष्ट्रीय विकास समावेशी गठबंधन (INDIA) को पछाड़ दिया।  कुमार द्वारा पिछले पांच वर्षों में दो बार गठबंधन बदलने के बावजूद लड़ाई पिछले आम चुनाव जैसी ही थी। 2019 में राज्य की 40 में से 39 सीटों पर एनडीए का कब्जा था। लेकिन इस बार उसे 32 सीटें मिलती हुई दिखाी दे रही है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़