मुंबई भगदड़: राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने शोक जताया
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Sep 29 2017 2:28PM
गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह करीब पौने ग्यारह बजे मुंबई में एल्फिंस्टन रोड और परेल उपनगरीय रेलवे स्टेशनों को जोड़ने वाले फुटओवर ब्रिज पर मची भगदड़ में कम से कम 22 लोग मारे गये हैं जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।
नयी दिल्ली। मुंबई में मची भगदड़ में कम से कम 22 लोगों के मारे जाने पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शोक जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। राष्ट्रपति के आधिकारिक टि्वटर हैंडल पर पोस्ट किया गया है, ‘‘मुंबई में भगदड़ के हादसे से गहरा दुःख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना; घायलों के लिए प्रार्थना- राष्ट्रपति कोविन्द।’’
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक जताते हुए टि्वटर पर लिखा है, ‘‘मुंबई में मची भगदड़ में जिन लोगों की जान गयी है उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मेरी प्रार्थनाएं घायलों के साथ हैं।’’ उन्होंने लिखा है, ‘‘मुंबई में हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह करीब पौने ग्यारह बजे मुंबई में एल्फिंस्टन रोड और परेल उपनगरीय रेलवे स्टेशनों को जोड़ने वाले फुटओवर ब्रिज पर मची भगदड़ में कम से कम 22 लोग मारे गये हैं जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़