अमरनाथ गुफा मंदिर में 30,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने किये दर्शन, कुल संख्या एक लाख के पार

Amarnath
प्रतिरूप फोटो
ANI

अमरनाथ यात्रा शनिवार को दो मार्गों से शुरू हुई - अनंतनाग में 48 किलोमीटर लंबा पारंपरिक नुनवान-पहलगाम मार्ग और गंदेरबल में 14 किमी छोटा लेकिन अधिक ढलान वाला बालटाल मार्ग।

दक्षिण कश्मीर हिमालय स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर में बुधवार को 30,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। इसी के साथ, 52 दिन की वार्षिक तीर्थयात्रा के दौरान बाबा बर्फानी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या बढ़कर एक लाख से अधिक हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अमरनाथ यात्रा शनिवार को दो मार्गों से शुरू हुई - अनंतनाग में 48 किलोमीटर लंबा पारंपरिक नुनवान-पहलगाम मार्ग और गंदेरबल में 14 किमी छोटा लेकिन अधिक ढलान वाला बालटाल मार्ग।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘बुधवार को कुल 30,586 तीर्थयात्रियों ने यात्रा की और वार्षिक यात्रा के पांचवें दिन बाबा बर्फानी के दर्शन किए।’’ अधिकारियों के अनुसार, इसके साथ ही इस साल गुफा मंदिर में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर अब 1,05,282 हो गई है।

उन्होंने बताया कि 21,893 पुरुष तीर्थयात्री, 5,858 महिला तीर्थयात्री, 394 साधु और एक साध्वी ने गुफा में बर्फ से निर्मित शिवलिंग के दर्शन किए। इसके अलावा 1,991 सुरक्षाकर्मी, चार ट्रांसजेंडर और 445 बच्चों ने भी तीर्थयात्रा की। तीर्थयात्रा 19 अगस्त को समाप्त होगी। पिछले वर्ष 4.5 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने गुफा मंदिर में दर्शन किए थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़