Maharashtra पहुंचा मानसून, 10 जून तक मुंबई में दस्तक देने की उम्मीद: IMD

Monsoon
ANI

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, राज्य के 34 जिलों के 11,565 गांवों और बस्तियों को बृहस्पतिवार तक सरकारी और निजी टैंकरों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र पहुंच गया जिससे राज्य को कुछ राहत मिली। भीषण गर्मी और गंभीर जल संकट से जूझने वाले हिस्सों को मानसून आने से विशेष राहत मिली।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के वैज्ञानिक सुनील कांबले ने बताया कि मानसून दक्षिण कोंकण के सिंधुदुर्ग जिले और पश्चिमी महाराष्ट्र के सांगली और कोल्हापुर तक पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि नौ से 10 जून के बीच मानसून मुंबई पहुंच सकता है।

महाराष्ट्र के कई हिस्सों में लोग गंभीर जल संकट से जूझ रहे हैं। इसके साथ ही गर्मी से स्थिति और भी खराब हो गई है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, राज्य के 34 जिलों के 11,565 गांवों और बस्तियों को बृहस्पतिवार तक सरकारी और निजी टैंकरों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़