CM Atishi को मनोज तिवारी ने लिखा पत्र, पूछा- क्यों वापस ली गई शराब नीति, कितने का हुआ नुकसान?

Manoj Tiwari
ANI
अंकित सिंह । Sep 21 2024 5:16PM

मनोज तिवारी ने कहा कि मैं आतिशी को दिल्ली की तीसरी महिला सीएम बनने के लिए शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि मैंने उन्हें दिल्ली के संबंध में चिंताओं पर लिखा है। हम आने वाले 3-4 महीनों में उन्हें पूरा समर्थन देंगे।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को शपथ लेते ही एक पत्र लिख दिया। इस पत्र में उन्होंने दिल्ली की आबकारी नीति और शहर में सड़कों की मरम्मत को लेकर कई सवाल पुछे हैं। मनोज तिवारी ने कहा कि मैं आतिशी को दिल्ली की तीसरी महिला सीएम बनने के लिए शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि मैंने उन्हें दिल्ली के संबंध में चिंताओं पर लिखा है। हम आने वाले 3-4 महीनों में उन्हें पूरा समर्थन देंगे। आतिशी ने आज ही अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में आतिशी राज... मुख्यमंत्री के रूप में संभाली कमान, सभी मंत्रियों ने भी ली शपथ

अपने पत्र मेंम तिवारी ने लिखा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर आपको बधाई और शुभकामनाएँ, उम्मीद करते हैं कि आप दिल्ली की चरमराई व्यवस्था पर अवश्य ध्यान देंगी। आपसे पहले साढ़े नौ साल अरविंद केजरीवाल जी ने तो सिर्फ ब्लेम गेम कर कर के दिल्ली को बहुत नुकसान दिया है अब आपने दिल्ली के जनता की सेवा करने के लिए संविधान की शपथ ले लिया है। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली का एक सांसद होने के नाते आपसे उम्मीद भी रखता हूँ और निम्नलिखित निवेदन भी करता हूँ: आप को तत्काल इनक्वायरी ऑर्डर करना चाहिए कि

इसके साथ ही उन्होंने सवाल किया कि 1. शराब नीति वापिस क्यों ली गई और इसमें कितने राजस्व का नुकसान हुआ? 2. स्कूल के सेमी परमानेंट स्ट्रक्चर लोहे की कड़ी कुण्डी याले छत वाले कमरे जो 5 लाख में बनते हैं वो 25 लाख में कैसे बने? और तत्काल आदेश दें कि सबसे ज़रूरी MCD के तहत आने वाली गलियों और PWD की सड़के ठीक करवायें क्यूंकि अधिकतम टूटी पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि आप से दिल्ली की जनता की तरफ से निवेदन है कि विजली और पानी के बढ़े विल कम करें, जनता की जो जेब काटी गई है उसे वापिस भी करवाए। सभी चाहें गरीब या मिडल क्लास से ले कर व्यापारी तक परेशान हैं। इतना पानी बिजली का बिल कैसे आ रहा है?

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल को चुनें, भाजपा उपराज्यपाल के जरिए बिजली की दरें बढ़ाएगी: आतिशी

उन्होंने कहा कि दिल्ली को अपनी तीसरी महिला मुख्यमंत्री से बहुत उम्मीद है कि यो तत्काल परेशानियों को दूर करेंगी और अगर पूर्व मुख्यमंत्री जी अपनी नाकामीयों को छुपाने के वास्ते आपको काम करने से रोकें तो आप हम सांसदों को भी बतायें हम दिल्ली के विकास के लिए आप के साथ हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़