Manipur: इंफाल में निर्माणाधीन धार्मिक ढांचे पर गोलीबारी

Firing
प्रतिरूप फोटो
creative common

गोलीबारी करने वालों की अभी पहचान नहीं हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिस स्थान पर गोलीबारी की घटना हुई, वहां की निगरानी के लिए केंद्रीय सुरक्षा बल का एक दल तैनात किया गया है।

इंफाल में निर्माणाधीन एक धार्मिक ढांचे पर देर रात को गोलियां चलाई गईं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि घटना पैलेस कम्पाउंड में रात करीब साढ़े 12 बजे हुई।

पुलिस ने बताया कि गोलीबारी की घटना के बाद से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। उसने बताया कि गोलीबारी करने वालों की अभी पहचान नहीं हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिस स्थान पर गोलीबारी की घटना हुई, वहां की निगरानी के लिए केंद्रीय सुरक्षा बल का एक दल तैनात किया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़