महाराष्ट्र: अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

police
ANI

कर्मियों ने तलोजा इलाके में एक आवासीय परिसर में छापा मारा। तलोजा थाने के अधिकारी ने बताया कि उन्होंने एक बांग्लादेशी दंपति और 35 वर्ष की एक अन्य महिला को पकड़ा, जो नवी मुंबई के एक फ्लैट में अवैध रूप से रह रहे थे।

महाराष्ट्र पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में नवी मुंबई से तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

गुप्त सूचना के आधार पर नवी मुंबई आतंकवाद रोधी दस्ता (एटीएस) के कर्मियों ने तलोजा इलाके में एक आवासीय परिसर में छापा मारा। तलोजा थाने के अधिकारी ने बताया कि उन्होंने एक बांग्लादेशी दंपति और 35 वर्ष की एक अन्य महिला को पकड़ा, जो नवी मुंबई के एक फ्लैट में अवैध रूप से रह रहे थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) अधिनियम और विदेशी विषयक अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़