Maharashtra के रायगढ़ जिले में भूस्खलन, चार लोगों की मौत, कम से कम 100 लोगों के फंसे होने की आशंका

Maharashtra Raigad
प्रतिरूप फोटो
ANI

अधिकारी ने बताया कि कम से कम 100 लोगों के फंसे होने की आशंका के मद्देनजर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) को भूस्खलन के स्थल पर भेजा गया है।

मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भूस्खलन के कारण चार लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि कम से कम 100 लोगों के फंसे होने की आशंका के मद्देनजर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) को भूस्खलन के स्थल पर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि भूस्खलन बुधवार देर रात करीब 11 बजे खालापुर तहसील के इरशालवाड़ी गांव में हुआ।

इसे भी पढ़ें: Monsoon session शुरू होने के साथ ही मणिपुर पर सरकार से जवाब मांगेगा इंडिया : कांग्रेस

अधिकारी ने बताया कि भूस्खलन में घायल हुए 20 से अधिक लोगों को नवी मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गांव रवाना हो गए हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़