Kerala Police ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया

gang rape
creative common

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई- को बताया कि वालान्चेरी निवासी महिला ने शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराई कि 16 जून को जब वह अपने रिश्तेदार के घर पर थी उस दौरान उसके साथ तीन लोगों ने दुष्कर्म किया।

केरल के मलप्पुरम में एक महिला (24) द्वारा लगाए गए सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में केरल पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। महिला ने आरोप लगाया है कि चार दिन पहले उत्तरी केरल के मलप्पुरम में उसके रिश्तेदार के घर पर तीन लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई- को बताया कि वालान्चेरी निवासी महिला ने शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराई कि 16 जून को जब वह अपने रिश्तेदार के घर पर थी उस दौरान उसके साथ तीन लोगों ने दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया हैं। सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि जिस वक्त यह घटना हुई तब महिला घर पर अकेली थी। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़