Kerala Governor का एस बिजॉय नंदन को कन्नूर विश्वविद्यालय का नया कुलपति बनाने का निर्णय

Kerala Governor
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

अदालत ने रवींद्रन को नए सिरे से कार्यकाल की सुविधा प्रदान करने में अनुचित हस्तक्षेप को लेकर केरल सरकार की कड़ी आलोचना की। न्यायालय ने राज्यपाल की भी यह कहते हुए निंदा की कि उन्होंने स्वतंत्र रूप से अपने दिमाग का उपयोग नहीं किया।

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शुक्रवार को प्रोफेसर एस बिजॉय नंदन को कन्नूर विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त करने का फैसला किया। उनका यह निर्णय उच्चतम न्यायालय द्वारा प्रमुख पद पर गोपीनाथ रवींद्रन की पुनर्नियुक्ति को रद्द किए जाने के बाद आया है।

नंदन वर्तमान में कोचीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीयूएसएटी) में समुद्री जीव विज्ञान विभाग में प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं। राजभवन के एक सूत्र ने कहा, सीयूएसएटी समुद्री जीवविज्ञान के प्रोफेसर बिजॉय नंदन को कन्नूर विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में नियुक्त किया जाना है। 

आदेश की प्रतीक्षा है। राज्यपाल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति हैं। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कन्नूर विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में रवींद्रन की पुनर्नियुक्ति को रद्द कर दिया था।

अदालत ने रवींद्रन को नए सिरे से कार्यकाल की सुविधा प्रदान करने में अनुचित हस्तक्षेप को लेकर केरल सरकार की कड़ी आलोचना की। न्यायालय ने राज्यपाल की भी यह कहते हुए निंदा की कि उन्होंने स्वतंत्र रूप से अपने दिमाग का उपयोग नहीं किया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़