BSP छोड़ बीजेपी में शामिल हुए केजरीवाल के पूर्व मंत्री राजकुमार आनंद, छतरपुर विधायक ने भी छोड़ी AAP

Rajkumar Anand
PR
अंकित सिंह । Jul 10 2024 2:12PM

अप्रैल में, आनंद ने भ्रष्टाचार पर पार्टी की नीति पर असंतोष का हवाला देते हुए मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया, यह शराब नीति मामले का स्पष्ट संदर्भ था जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके पूर्व डिप्टी मनीष सिसौदिया सहित प्रमुख नेताओं को गिरफ्तार किया गया है।

आम आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री राज कुमार आनंद बुधवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। उन्होंने इस साल अप्रैल में आप से इस्तीफा दे दिया और बसपा में शामिल हो गए। अप्रैल में, आनंद ने भ्रष्टाचार पर पार्टी की नीति पर असंतोष का हवाला देते हुए मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया, यह शराब नीति मामले का स्पष्ट संदर्भ था जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके पूर्व डिप्टी मनीष सिसौदिया सहित प्रमुख नेताओं को गिरफ्तार किया गया है।

इसे भी पढ़ें: दुर्गेश पाठक को HC से झटका, चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका पर करेगा विचार

पटेल नगर से विधायक राज कुमार आनंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली कैबिनेट में समाज कल्याण और एससी/एसटी मंत्री थे। आनंद ने कहा कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह अपना नाम मौजूदा 'भ्रष्टाचार' से नहीं जोड़ सकते। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का जन्म भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए हुआ था लेकिन आज पार्टी भ्रष्टाचार के दलदल में फंस गई है। मेरे लिए मंत्री पद पर काम करना मुश्किल हो गया है. मैंने मंत्री पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया क्योंकि मैं इस भ्रष्टाचार से अपना नाम नहीं जोड़ सकता।'

इसे भी पढ़ें: अगर शिक्षकों की बातें खुद आतिशी सुन लेती तो फिर वह इधर-उधर क्यों भटकते - अरविंदर सिंह लवली

राज कुमार आनंद के आलावा छतरपुर से आम आदमी पार्टी के विधायक करतार सिंह तंवर, पूर्व विधायक वीणा आनंद, आप पार्षद उम्मेद सिंह फोगाट, रत्नेश गुप्ता और सचिन राय भी भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा कि जंतर-मंतर से अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि राजनीति बदलते ही देश बदल जाएगा. राजनीति तो नहीं बदली, लेकिन राजनेता बदल गया है। आनंद ने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी में दलितों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं है. उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी के दलित विधायकों, मंत्रियों या पार्षदों को कोई सम्मान नहीं दिया गया। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़