ओडिशा, पश्चिम बंगाल के तटों की ओर बढ़ रहे ‘दाना’ पर नजर रखे हुए हैं : इसरो

Dana
ANI

ओडिशा और पश्चिम बंगाल में अधिकारियों ने लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है, स्कूलों को बंद कर दिया गया है, 400 से अधिक रेलगाड़ियों को रद्द और उड़ानों को निलंबित कर दिया गया है।

इसरो ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसके उपग्रह ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों की ओर बढ़ रहे चक्रवाती तूफान ‘दाना’ पर नजर रखे हुए हैं जिससे आपदा प्रबंधन प्रयासों में सहायता के लिए तात्कालिक रूप से आंकड़ा उपलब्ध कराया जा रहा है।

उसने कहा कि ध्रुवीय परिक्रमा उपग्रह ईओएस-06 और भूस्थैतिक उपग्रह इनसेट-3डीआर नियमित रूप से चक्रवात की स्थिति पर बहुमूल्य जानकारी प्रदान कर रहे हैं।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा, ‘‘चक्रवाती तूफान दाना ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों के करीब पहुंच रहा है। इसरो के ईओएस-06 और इनसेट-3डीआर उपग्रह 20 अक्टूबर से तूफान पर नजर रख रहे हैं, आपदा प्रबंधन प्रयासों में सहायता के लिए तात्कालिक रूप से आंकड़े प्रदान कर रहे हैं।’’

तूफान के दस्तक देने की आशंका के चलते ओडिशा और पश्चिम बंगाल में अधिकारियों ने लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है, स्कूलों को बंद कर दिया गया है, 400 से अधिक रेलगाड़ियों को रद्द और उड़ानों को निलंबित कर दिया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़