छुट्टी पर गए CRPF जवान की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, हथियार किए गए बरामद

crpf

कश्मीर में सीआरपीएफ जवान की हत्या का आरोपी गिरफ्तार किया गया।उल्लेखनीय है कि आतंकवादियों ने शनिवार शाम को सीआरपीएफ जवान मुख्तार अहमद की शोपियां के चेक चोटीपुरा इलाके स्थित उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी थी।

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने बताया कि मामले में एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है।

इसे भी पढ़ें: फोन टैपिंग मामले में पुलिस ने देवेंद्र फडणवीस के घर के बाहर बढ़ाई सुरक्षा

उल्लेखनीय है कि आतंकवादियों ने शनिवार शाम को सीआरपीएफ जवान मुख्तार अहमद की शोपियां के चेक चोटीपुरा इलाके स्थित उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। आईजीपी ने ट्वीट किया, ‘‘ हमने सीआरपीएफ जवान के हत्यारे को गिरफ्तार किया है। अपराध में इस्तेमाल हथियार (पिस्तौल) उसकी निशानदेही पर बरामद कर लिया गया है। एक ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) जो आतंकवाद के इस अपराध में उसका साथ दे रहा था, उसे भी गिरफ्तार किया गया है।’’ कुमार ने बताया कि इस अपराध को लश्कर ए तैयबा के कमांडर आबिद रमजान शेख के निर्देश पर अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़