जम्मू कश्मीर के सांबा के सीमावर्ती इलाकों में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू

search operation
ANI

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और यह जारी होने की तिथि से दो महीने की अवधि तक प्रभावी रहेगा, जब तक कि इसे प्रतिबंध की अवधि से पूर्व वापस नहीं ले लिया जाता या निरस्त नहीं कर दिया जाता।

जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में सीमावर्ती इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी के लिए शुक्रवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पुलिस ने संयुक्त अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

तलाश अभियान कश्मीर घाटी में आतंकवादी हमलों की बढ़ती संख्या की पृष्ठभूमि में चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पुलिस द्वारा रामगढ़ सेक्टर के सीमावर्ती इलाकों में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें सुरक्षा बल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कुछ वन क्षेत्रों सहित कई संवेदनशील स्थानों की तलाशी ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना और सुरक्षा को मजबूत करना है। इस बीच, सांबा के जिलाधिकारी ने जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के दो किलोमीटर के दायरे में सभी प्रकार के पटाखों की बिक्री या उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है।

उन्होंने कहा कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और यह जारी होने की तिथि से दो महीने की अवधि तक प्रभावी रहेगा, जब तक कि इसे प्रतिबंध की अवधि से पूर्व वापस नहीं ले लिया जाता या निरस्त नहीं कर दिया जाता।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़