झारखंड : आबकारी कांस्टेबल भर्ती की शारीरिक परीक्षा के दौरान कुछ अभ्यर्थियों की मौत

constable
ANI

भाजपा की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने 10 अभ्यर्थियों की मौतहोने का दावा करते हुए मामले की न्यायिक जांच तथा मृतकों के आश्रितों को मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की।

झारखंड में आबकारी कांस्टेबल की भर्ती के लिए जारी शारीरिक परीक्षा के दौरान कुछ अभ्यर्थियों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। राज्य में विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दावा किया कि अभियान के दौरान 10 अभ्यर्थियों की मौत हुई है।

पार्टी ने आरोप लगाया कि अधिकारियों के ‘कुप्रबंधन’ के कारण ये मौतें हुई हैं। पुलिस ने एक बयान में कहा कि झारखंड आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा के तहत शारीरिक परीक्षा रांची, गिरिडीह, हजारीबाग, पलामू, पूर्वी सिंहभूम और साहेबगंज जिलों के सात केंद्रों पर आयोजित किया गया था।

इसमें कहा गया है, ‘‘दुर्भाग्यवश, शारीरिक परीक्षा के दौरान कुछ केंद्रों पर कुछ अभ्यर्थियों की मौत हो गई। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और मौत के पीछे के कारण का पता लगाया जा रहा है।’’

पुलिस के मुताबिक, सभी केन्द्रों पर चिकित्सा दल, दवाइयां, एम्बुलेंस और पेयजल सहित पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। भाजपा की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने 10 अभ्यर्थियों की मौतहोने का दावा करते हुए मामले की न्यायिक जांच तथा मृतकों के आश्रितों को मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़