Jayant Singh ने भाजपा नेताओं से मुलाकात की, नड्डा ने उनका राजग में स्वागत किया

Jayant Singh
ANI

नड्डा ने ‘एक्स’ पर कहा कि वह राजग में सिंह के शामिल होने का हृदय से स्वागत करते हैं और विश्वास जताया कि वह देश की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। नड्डा ने कहा, ‘‘अबकी बार राजग 400 पार!’’

राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के नेता जयंत सिंह ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की और औपचारिक रूप से सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हो गए।

नड्डा ने ‘एक्स’ पर कहा कि वह राजग में सिंह के शामिल होने का हृदय से स्वागत करते हैं और विश्वास जताया कि वह देश की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। नड्डा ने कहा, ‘‘अबकी बार राजग 400 पार!’’ हाल तक विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का हिस्सा रहे सिंह की पार्टी समझौते के तहत उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ सकती है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़