Jammu-Kashmir : जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर डंपर ने सात वाहनों को टक्कर मारी

Dumper
ANI

चालक ने नियंत्रण खो दिया और सात वाहनों को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना के बाद राजमार्ग का एक हिस्सा एक घंटे से अधिक समय तक यातायात के लिए बंद रहा।

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के एक तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से कम से कम सात वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कुन्फर के पास हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि डंपर जम्मू की ओर से आ रहा था। इसकी रफ्तार तेज रहने के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया और सात वाहनों को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना के बाद राजमार्ग का एक हिस्सा एक घंटे से अधिक समय तक यातायात के लिए बंद रहा। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़