Live

Sikkim-Arunachal Pradesh Election Result Live| रुझानों में सिक्किम में SKM, अरुणाचल में फिर जीत दोहराती दिख रही बीजेपी

election commission
प्रतिरूप फोटो
ANI Image

अरुणाचल प्रदेश में 50 और सिक्किम में 32 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए हैं। मतगणना की शुरुआत सुबह 6:00 से हो गई है। अरुणाचल प्रदेश में सतरूढ दल भाजपा ने 10 सीटें पहली ही निर्विरोध जीत ली थी। वहीं सिक्किम में सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा लगातार दूसरी बार जीत हासिल करने की ओर बढ़ रहा है।

अरुणाचल प्रदेश और राज्य के दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद अब मतगणना की शुरुआत हो गई है। अरुणाचल प्रदेश में 50 और सिक्किम में 32 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए हैं। मतगणना की शुरुआत सुबह 6:00 से हो गई है। 

अरुणाचल प्रदेश में सतरूढ दल भाजपा ने 10 सीटें पहली ही निर्विरोध जीत ली थी। वहीं सिक्किम में सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा लगातार दूसरी बार जीत हासिल करने की ओर बढ़ रहा है। बता दे कि अरुणाचल प्रदेश में कुल 133 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला किया जाएगा। जब से मतगणना शुरू हुई है तभी से बीजेपी बढ़त बनाए हुए है।

ऐसा है अरुणाचल का हाल
अरुणाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना के शुरुआती रुझान में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 30 और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीईपी) आठ सीट पर आगे है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से यह जानकारी मिली है। अरुणाचल प्रदेश में 50 विधानसभा सीट के लिए मतगणना रविवार सुबह छह बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 10 सीट पहले ही निर्विरोध जीत ली हैं। अरुणाचल प्रदेश में चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए एक साथ मतदान हुआ था। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) तीन सीट पर आगे हैं जबकि पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) तथा निर्दलीय उम्मीदवार दो-दो सीट पर आगे हैं। कांग्रेस इस पूर्वोत्तर राज्य में महज एक सीट पर आगे है। राज्यभर में बारिश के बावजूद विभिन्न राजनीतिक दलों के सैकड़ों समर्थकों को मतगणना केंद्रों के समीप खड़े हुए देखा गया।

सिक्किम में बजा एसकेएम का डंका

क्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के समर्थक और कार्यकर्ता सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना के दौरान मंगन जिले के जिला पंचायत कार्यालय में एकत्रित हुए। सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) ने आधी संख्या पार कर ली है; 28 सीटों पर आगे चल रही है। एसडीएफ एक सीट पर आगे चल रही है। सिक्किम विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 32 विधानसभा सीटों में से 17 है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

Jun 02, 2024

18:31

अरुणाचल में कांग्रेस को मिली केवल एक सीट

अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में केवल एक सीट जीतने में सफल रही कांग्रेस ने रविवार को कहा कि उसे जनादेश स्वीकार है। राज्य में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित किए गए। अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के अध्यक्ष नबाम तुकी ने कहा कि पार्टी चुनाव परिणामों से ‘‘निराश है लेकिन हतोत्साहित नहीं’’ है।

Jun 02, 2024

18:18

राज्यपाल ने 10वीं सिक्किम विधानसभा भंग की

सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने रविवार को 10वीं सिक्किम विधानसभा (एसएलए) को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया, ताकि परिणामों की घोषणा के बाद 11वीं सिक्किम विधानसभा के गठन का रास्ता साफ हो सके।

Jun 02, 2024

16:25

अरुणाचल में विकास की राजनीति को मिला स्पष्ट जनादेश : PM Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शानदार जीत को विकास की राजनीति को मिला स्पष्ट जनादेश करार दिया और कहा कि राज्य के विकास के लिए उनकी पार्टी और भी अधिक उत्साह के साथ काम करती रहेगी। अरुणाचल प्रदेश में भाजपा ने सत्ता में वापसी की है। पार्टी ने 60-सदस्यीय विधानसभा में 46 सीट जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।

Jun 02, 2024

15:11

भाजपा की सिक्किम इकाई के अध्यक्ष थापा ‘अपर बुरटुक’ से हारे

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सिक्किम इकाई के अध्यक्ष दिली राम थापा ‘अपर बुरटुक’ विधानसभा क्षेत्र में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) की उम्मीदवार कला राय से हार गए।

Jun 02, 2024

14:51

सिक्किम : मुख्यमंत्री तमांग की पत्नी कृष्णा कुमार राय नामची-सिंघीथांग सीट से जीती

मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग की पत्नी कृष्णा कुमार राय ने रविवार को नामची-सिंघीथांग निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीत लिया। सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) की उम्मीदवार कृष्णा राय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के उम्मीदवार बिमल राय को 5,302 मतों से हराया।

Jun 02, 2024

14:45

सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री चामलिंग दोनों सीट पर हारे

सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) सुप्रीमो पवन कुमार चामलिंग रविवार को पोकलोक-कामरंग और नामचेयबुंग विधानसभा सीट हार गए।

Jun 02, 2024

14:44

सिक्किम में एसडीएफ को एक सीट पर मिली जीत

सिक्किम में एसडीएफ ने एक सीट पर जीत हासिल की है

Jun 02, 2024

14:18

सिक्किम में एसकेएम ने 31 सीट जीतकर विपक्ष का सूपड़ा किया साफ

सिक्किम विधानसभा चुनाव में सीएम प्रेम सिंह तमांग की अगुवाई में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) ने 32 विधानसभा सीटों में से 31 सीटों पर जीत हासिल की है। इस जीत के साथ एसकेएम ने सत्ता बरकरार रखी है। बची हुए एक सीट पर एसडीएफ को जीत मिली है।

Jun 02, 2024

14:17

अरुणाचल में सत्ता में लौटी बीजेपी

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा सत्ता में लौटी है, जिसके बाद ईटानगर में पार्टी ऑफिर के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया है। 

Jun 02, 2024

14:16

पिंटसो नामग्याल लेप्चा ने हासिल की जीत

सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के पिंटसो नामग्याल लेप्चा ने दजोंगू विधानसभा सीट से शानदार जीत हासिल की है। जीतने के बाद उन्होंने कहा कि मैं उन सभी मतदाताओं का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने मेरा समर्थन किया और मुझे भारी अंतर से जिताया।

Jun 02, 2024

14:14

अरुणाचल में BJP के 10 उम्मीदवार निर्विरोध जीते हैं

मुक्तो सीट से पेमा खांडू, बोमडिला सीट से डोंगरू सियोंगजू, ईटानगर सीट से तेची कासो, सागली सीट से रातू तेकची, जीरो हापोली सीट से हागे अप्पा, ताली सीट से जिक्को ताके, तालिहा साीट से न्यातो दुकाम, रोइंग सीट से मुच्चू मीठी, हायूलियांग सीट से दासांग्लू पुल, चोउखोम सीट से चौना मीन ने निर्विरोध जीता हासिल की है।

Jun 02, 2024

12:40

अरुणाचल प्रदेश में BJP 13 सीट पर विजयी, 23 पर आगे

अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को जारी मतगणना के दौरान सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 13 विधानसभा सीट पर जीत हासिल कर ली और वह 23 निर्वाचन क्षेत्रों में आगे है, जबकि नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने एक सीट जीत ली है और वह चार पर आगे है।

Jun 02, 2024

11:53

लाचेन मंगन सीट पर SKM उम्मीदवार समदुप लेप्चा ने दर्ज की जीत

सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के समदुप लेप्चा ने रविवार को अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के हिशे लाचुंगपा को 851 मतों से हराकर लाचेन मंगन विधानसभा सीट जीत ली है।

Jun 02, 2024

10:47

सिक्किम में एसकेएम आगे

सिक्किम में अभी तक 31 सीटों के रुझान सामने आए हैं जिनमें से 30 सीटों पर SKM आगे है। वहीं एक सीट पर एसडीएफ ने बढ़त बनाई है।

Jun 02, 2024

10:02

सिक्किम में एसडीएफ कार्यकर्ता जिला पंचायत कार्यालय में जुटे

सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के समर्थक और कार्यकर्ता सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना के दौरान मंगन जिले के जिला पंचायत कार्यालय में एकत्रित हुए। सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) ने आधी संख्या पार कर ली है; 28 सीटों पर आगे चल रही है। एसडीएफ एक सीट पर आगे चल रही है। सिक्किम विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 32 विधानसभा सीटों में से 17 है।

अन्य न्यूज़