Haryana election: हरियाणा में वोटिंग खत्म, 8 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

Voting
ANI
अंकित सिंह । Oct 5 2024 6:37PM

टीवीएसएन प्रसाद ने कहा कि हरियाणा में अब लोग जागरूक हो गए हैं। मैं चुनाव आयोग का भी आभारी हूं कि उसने इतने व्यवस्थित तरीके से चुनाव कराया जो पूरी दुनिया में मशहूर है।

हरियाणा चुनाव को लेकर वोटिंग खत्म हो चुकी है। आज 90 सीटों पर वोट डाले गए। हरियाणा के साथ साथ जम्मू-कश्मीर के नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे। चुनाव आयोग के अनुसार, शाम 5:30 बजे तक अनुमानित मतदान प्रतिशत 63% तक पहुंच गया। हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने कहा कि मैं उन घटनाओं को बड़ा मानता हूं, जो मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करती हैं। कुछ छोटी-मोटी घटनाओं की ख़बरें आई हैं। प्रशासन ऐसी चीजों पर नजर रख रहा है। लेकिन, यहां कोई बड़ी घटना नहीं घटी है. और मतदान प्रक्रियाओं पर कोई असर नहीं पड़ा है। 

इसे भी पढ़ें: 'कांग्रेस को कम से कम 75 सीटें मिलेंगी', हरियाणा चुनाव को लेकर अशोक तंवर ने कर दिया बड़ा दावा

टीवीएसएन प्रसाद ने कहा कि हरियाणा में अब लोग जागरूक हो गए हैं। मैं चुनाव आयोग का भी आभारी हूं कि उसने इतने व्यवस्थित तरीके से चुनाव कराया जो पूरी दुनिया में मशहूर है। हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है। दोनों ओर से जीत के दावे किए जा रहे हैं। कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम भूपिंदर हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस राज्य में भारी बहुमत से सरकार बनाएगी। बीजेपी जा रही है, कांग्रेस आ रही है। आप अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि आज हरियाणा लोकतंत्र का त्योहार मना रहा है। लोग बदलाव के लिए वोट कर रहे हैं, वे राज्य में बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था का इंतजार कर रहे हैं। आप राज्य में तीसरे विकल्प के रूप में आएगी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर मतदाताओं से झूठ बोलकर राज्य को लूटने की नीति अपनाने का आरोप लगाया। सैनी ने संवाददाताओं से कहा, कांग्रेस झूठ और लूट की राजनीति करती है और हरियाणा की जनता यह समझ चुकी है। उन्होंने (जनता) हरियाणा में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार दलित समुदाय का अपमान करती रही है और उसने दलितों के उत्थान के लिए कभी कोई योजना तैयार नहीं की। 

इसे भी पढ़ें: Haryana Elections: BJP MP नवीन जिंदल इस अंदाज में पहुंचे मतदान केंद्र, 11 बजे तक हुआ 22.70 प्रतिशत मतदान

इस चुनाव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा के अनिल विज और ओपी धनखड़, कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह हुड्डा और विनेश फोगाट, इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के अभय सिंह चौटाला और जननायक जनता पार्टी (जजपा) के दुष्यंत चौटाला आदि प्रमुख चेहरों में शामिल हैं। कांग्रेस के टिकट पर जुलाना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहीं ओलंपियन विनेश फोगाट ने चरखी दादरी के बाढड़ा विधानसभा में पडने वाले अपने गांव बलाली में परिवार के साथ मतदान किया। वोट डालने के बाद विनेश फोगाट ने मीडिया से बात की और लोगों से भारी संख्या में वोट करने की अपील भी की।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़