Haryana: 'AAP ने कांग्रेस को दिखा दिया ठेंगा', गठबंधन पर नहीं बनी बात को BJP ने कसा तंज

Anil vij
ANI
अंकित सिंह । Sep 9 2024 6:01PM

बीजेपी नेता अनिल विज ने कहा कि आप-कांग्रेस गठबंधन कर एक साथ चुनाव लड़ना चाहते थे। आप ने कांग्रेस को 'ठेंगा' दिखाया है और अपनी सूची जारी कर दी है।

आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए 20 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इसके साथ ही अब दावा किया जा रहा पार्टी कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी। आप के हरियाणा प्रमुख सुशील गुप्ता ने कहा कि पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए ईमानदारी से इंतजार किया और कहा कि वह जल्द ही दूसरी सूची जारी करेगी। वहीं, आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन नहीं हो पाने को लेकर भाजपा अब तंज कसने की शुरूआत कर दी है। 

इसे भी पढ़ें: राज्य विधानसभा चुनाव के लिए Congress ने समालखा सीट से Dharam Singh Chhaukkar को बनाया अपना प्रत्याशी

बीजेपी नेता अनिल विज ने कहा कि आप-कांग्रेस गठबंधन कर एक साथ चुनाव लड़ना चाहते थे। आप ने कांग्रेस को 'ठेंगा' दिखाया है और अपनी सूची जारी कर दी है। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी भी भ्रष्टाचार के दलदल में फंस गई है। कांग्रेस भी भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी हुई है और न तो प्रदेश का भला कर सकती है, न देश का और न ही आम आदमी का। यह आम आदमी की पार्टी नहीं है, यह एक आदमी की पार्टी है और भ्रष्टाचार के कारण वे जेलों में हैं।

AAP सांसद संजय सिंह ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 20 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने पर कहा कि 12 तारीख तक नामांकन करना है, बहुत कम समय बचा है और हमारी प्राथमिकता भारतीय जनता पार्टी को हटाना है। उन्होंने कहा कि आज 20 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है, मैं उन सभी को अरविंद केजरीवाल की तरफ से हृदय से बधाई देता हूं और हम 5 गारंटी को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जल्द ही और सूचियां जारी की जाएंगी। हरियाणा में आम आदमी पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी।

इसे भी पढ़ें: Thanesar सीट से भाजपा ने नायब सैनी कैबिनेट में मंत्री और वर्तमान विधायक Subhash Sudha पर फिर जताया भरोसा

राज्य में मतदान पांच अक्टूबर को होगा। मतगणना आठ अक्टूबर को होगी। कांग्रेस के साथ गठबंधन के मुद्दे पर आप की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा, ‘‘मैं साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि हम पहले दिन से ही सभी 90 सीट के लिए तैयारी कर रहे हैं। चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 12 सितंबर है। इसलिए अब इंतजार खत्म हुआ।’’ उन्होंने कहा कि हरियाणा में आप एक मजबूत विकल्प है और पार्टी के उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जल्द ही जारी की जाएगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़