देशमुख के गलत कृत्यों के बारे में शरद पवार और उद्धव ठाकरे को दी थी जानकारी: परमबीर सिंह ने CBI से कहा

Param Bir Singh
प्रतिरूप फोटो
ANI Image

मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह ने अपने बयान में यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और अनिल देशमुख ने निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को सेवा में बहाल करने के लिए उन पर (सिंह) दबाव बनाया। सिंह ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो को दिए गए बयान में यह आरोप लगाया।

मुंबई। मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह ने तत्कालीन गृहमंत्री अनिल देशमुख द्वारा किये गए गलत कृत्यों की जानकारी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और अन्य मंत्रियों को दी थी। सिंह ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो को दिए गए बयान में यह आरोप लगाया। सिंह ने अपने बयान में यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और अनिल देशमुख ने निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को सेवा में बहाल करने के लिए उन पर (सिंह) दबाव बनाया। 

इसे भी पढ़ें: शरद पवार के आवास पर विपक्षी नेताओं की बैठक, यशवंत सिन्हा के नाम पर चर्चा संभव 

सिंह ने यह भी कहा कि उन्होंने देशमुख के ‘‘गलत कृत्यों’’ के बारे में मार्च 2021 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार को भी बताया था। विशेष अदालत में सीबीआई की ओर से देशमुख और उनके दो पूर्व सहयोगियों संजीव पलांदे और कुंदन शिंदे के विरुद्ध दायर आरोपत्र में सिंह का बयान शामिल है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़