Gujarat: भाजपा नेताओं के खिलाफ मानहानिकारक पत्र प्रसारित करने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

Three arrested
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Common

जानकारी देने से इनकार करते हुए पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भाजपा विधायक संदीप देसाई के शिकायत दर्ज कराने के बाद सूरत अपराध शाखा ने प्राथमिकी दर्ज की और इस संबंध में गिरफ्तारियां कीं।

सूरत। सूरत पुलिस ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गुजरात इकाई के अध्यक्ष सी.आर. पाटिल और कुछ अन्य पार्टी नेताओं के खिलाफ मानहानिकारक पत्र प्रसारित करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। आरोपियों के नाम और भारतीय दंड संहिता की किन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, इसकी जानकारी देने से इनकार करते हुए पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भाजपा विधायक संदीप देसाई के शिकायत दर्ज कराने के बाद सूरत अपराध शाखा ने प्राथमिकी दर्ज की और इस संबंध में गिरफ्तारियां कीं। सूरत की चोर्यासी विधानसभा सीट से प्रतिनिधि देसाई ने कहा कि आरोपी ने पाटिल और उनके अलावा कुछ अन्य भाजपा नेताओं को बदनाम करने की कोशिश की।

इसे भी पढ़ें: World Bank के साथ जुड़ना उत्‍तर प्रदेश के लिए लाभकारी साबित होगा: योगी आदित्‍यनाथ

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़