पश्चिमी दिल्ली में एक कारखाने में सुरक्षाकर्मी की हत्या मामले में चार किशोर पकड़े गए

murder
ANI

पुलिस ने बताया कि नौकरी छूटने का बदला लेने के लिए चारों आरोपियों ने विनोद की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा कर्मी के परिवार में उसकी पत्नी और बच्चे हैं।

पश्चिमी दिल्ली के ख्याला इलाके में एक कारखाने के 35 वर्षीय सुरक्षा कर्मी का शव बरामद होने के बाद उसकी हत्या के आरोप में चार किशोरों को पकड़ा गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस को संदेह है कि बिहार निवासी सुरक्षा कर्मी की हत्या इसलिए की गई क्योंकि उसने चारों में से एक किशोर के अभद्र व्यवहार के बारे में कारखाने के मालिक को बता दिया था, जिसके बाद आरोपी की नौकरी चली गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि विनोद का शव बुधवार रात बरामद किया गया, शव पर चाकू के कई घाव थे। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने बताया कि मामले की जांच के दौरान घटना में शामिल चार किशोरों को पकड़ा गया।

पुलिस ने बताया कि नौकरी छूटने का बदला लेने के लिए चारों आरोपियों ने विनोद की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा कर्मी के परिवार में उसकी पत्नी और बच्चे हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़