Punjab के बटाला में दो समूह के बीच गोलीबारी में चार लोगों की मौत

firing
प्रतिरूप फोटो
creative common

गोलीबारी में दोनों समूहों के दो-दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना में आठ लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

पंजाब के गुरदासपुर जिले में दो समूहों के बीच पुरानी रांजिश के चलते हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना रविवार रात बटाला के विठवान गांव की है। दोनों समूहों में कुल 13 लोग थे।

उसने बताया कि गोलीबारी में दोनों समूहों के दो-दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना में आठ लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़