मणिपुर में चार उग्रवादी गिरफ्तार

Army
प्रतिरूप फोटो
ANI

प्रतिबंधित कांगलीपक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) के एक सदस्य को शनिवार को बिष्णुपुर के मोइरांग ओक्शोंगबंग से गिरफ्तार किया गया, जबकि केसीपी (एमसी प्रोग्रेसिव) के सक्रिय सदस्य एक किशोर को जिले के नाम्बोल बाजार से पकड़ा गया।

मणिपुर के बिष्णुपुर और काकचिंग जिलों में सुरक्षा बलों ने दो प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े एक किशोर समेत चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

प्रतिबंधित कांगलीपक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) के एक सदस्य को शनिवार को बिष्णुपुर के मोइरांग ओक्शोंगबंग से गिरफ्तार किया गया, जबकि केसीपी (एमसी प्रोग्रेसिव) के सक्रिय सदस्य एक किशोर को जिले के नाम्बोल बाजार से पकड़ा गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित केसीपी (पीडब्ल्यूजी) का एक सक्रिय कार्यकर्ता बिष्णुपुर के निंगथौखोंग से पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि काकचिंग जिले के हियांगलाम में सुरक्षा बलों ने तलाश अभियान के दौरान यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी ऑफ कांगलीपक (यूपीपीके) के एक सदस्य को गिरफ्तार किया। इस बीच, अधिकारी ने बताया कि शनिवार को जिरीबाम जिले में एक अन्य तलाश अभियान के दौरान पुलिस ने कई आग्नेयास्त्र बरामद किए।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़